फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rammed into a trolley full of sugarcane in fog, two killed, two injured

कोहरे में गन्ने से भरी ट्रॉली में बाइक टकराई, दो की मौत, दो लोग घायल

Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a trolley full of sugarcane in fog, two killed, two injured
विलाप करते घरवाले।
लुधौरी क्रशर के पास सड़क पर खड़ी थी बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रॉली
विज्ञापन

निघासन। लुधौरी क्रशर के पास बीच सड़क में खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉली में एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
रकेहटी निवासी शंकर ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा अभिषेक, अंकुश (30), चंदन (22) पुत्र हरद्वारी, कमलेश (27) बम्हनपुर स्थित मैरिज हाल में कैटरिंग का काम करने गए थे। रविवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर चारों बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

लुधौरी क्रशर के पास बिना रिफ्लेक्टर लगी ट्रॉली बीच सड़क पर खड़ी होने से रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दी। कोहरा होने के कारण सड़क पर खड़ी ट्रॉली में बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार अंकुश और अभिषेक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चंदन और कमलेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया था। अभिषेक के पिता शंकर ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उनका बेटा वेटर का काम करता है। प्रभारी निरीक्षक रामलखन ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रॉलियां सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी होने से लगता है जाम
निघासन। पलिया रोड पर तीन क्रशर लगे हैं, जहां सड़क किनारे गन्ना भरी ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं। दो मौत होने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉलियों को नहीं हटवाया।
सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से पिछले साल शंकरी गौढ़ी निवासी एक महिला, प्रताप गढ़ निवासी दो लोगों की मौत ट्रॉली में टकराने के कारण हुई थी। इस मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए ट्रॉलियों में रेडियम पट्टी (रिफ्लेक्टर) लगवाई थीं। राहगीर दिनेश, संतोष, चमन आदि ने बताया कि किसी भी ट्रॉली पर रेडियम पट्टी नहीं लगी है। रात में ट्रॉली दिखाई नहीं पड़ती है। आरोप है कि रात में गन्ने से भरे वाहन सड़क किनारे आडे़-तिरछे खडे़ होते हैं, जिसके चलते रात में दुर्घटना का भय बना रहता है।

क्रशर मालिकों को सड़क किनारे वाहन न खड़े करने का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि फिर भी वाहन खडे़ मिले तो कार्रवाई की जाएगी। मुहिम चलाकर रेडियम पट्टी भी लगवाई जाएगी।
- एसके जायसवाल, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed