फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike falls on road after dog comes in front, rider survives

Lakhimpur Kheri News: सामने कुत्ता आ जाने से सड़क पर गिरी बाइक, बचे सवार

Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike falls on road after dog comes in front, rider survives
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर बाइक के सामने अचानक से कुत्ता आ जाने के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक पर सवार चार माह के बच्चे के साथ महिला व युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के बरखड़िया गांव निवासी मनोहर लाल अपनी पत्नी सीमा और चार माह के बच्चे के साथ ससुराल विजय प्रताप नगर दरेरी पलिया से होकर लौट रहे थे। अभी वह बम्हनपुर ही पहुंचे थे कि सामने से अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। बाइक रोकने के लिए मनोहर ने ब्रेक लगाया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे बैठी पत्नी सीमा की गोद से चार माह का बच्चा छिटककर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि बच्चे को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद टीवीएस एजेंसी के महेश जायसवाल ने दौड़कर बच्चे को उठाया और दंपती की मदद की। घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने अपना इलाज निजी डाॅक्टर के यहां कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed