फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike collides with tree, son dies, father injured

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से टकराई बाइक, पुत्र की मौत, पिता घायल

Sat, 25 Jul 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, son dies, father injured
महेवागंज/फूलबेहड़। भीरा मार्ग पर जोधपुर गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में भीरा थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर निवासी विशाल उर्फ नीरज चौहान (30) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता बिचरन लाल (55) को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, विशाल और उनके पिता शनिवार दोपहर घर से लखीमपुर जा रहे थे। फूलबेहड़ क्षेत्र में भीरा मार्ग पर जोधपुर गांव के पास नायरा पेट्रोल पंप के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विशाल उर्फ नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि बिचरन लाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई पंकज और ससुर रंजीत ने बताया कि बाइक चला रहे विशाल की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में पुत्र की मौत हुई है, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed