फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike collides with e-rickshaw, woman injured

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, महिला घायल

Mon, 28 Apr 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with e-rickshaw, woman injured
धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ई-रिक्शा चालक महिला को दवा दिलाने खमरिया ले जा रहा था। रास्ते में एक बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


खमरिया थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर चकमूसेपुर निवासी ई-रिक्शा चालक बुद्धि राम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को ई-रिक्शा में बिठाकर दवा लेने खमरिया जा रहा था। तभी लालपुर गांव के पास शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मनोज कुमार ने उसे टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठीं 35 वर्षीय किरन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी खमरिया भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ऑटो चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed