{"_id":"673249ad722081db890221c4","slug":"bike-collides-with-dcm-parked-on-the-road-two-killed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-132994-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, दो की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
फरधान। क्षेत्र में लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर सड़क पर खड़ी डीसीएम में बाइक टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र नीमगांव के गांव परसेहरा कलां निवासी 30 वर्षीय शमशाद अपने भाई लुकमान को दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ 37 वर्षीय रिजवान भी थे। शमशाद के भाई रुखसार अहमद ने बताया कि तीनों को लखीमपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर अंदापुर गांव के पास घने कोहरे के चलते उनकी बाइक सड़क पर खड़ी डीसीएम में टकरा गई।
हादसे में बाइक चालक शमशाद और रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच में बैठे लुकमान को भी चोटें आईं। दुर्घटना का कारण सुबह घना कोहरा बताया जा रहा है। डीसीएम में कुछ सामान भरा था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया मृतक के भाई रुखसार अहमद की तहरीर पर सड़क पर खड़ी डीसीएम चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।