फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four tiger cubs were seen playing in Kishanpur range of Dudhwa National Park

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में बढ़ रहा बाघों का कुनबा, किशनपुर रेंज में चार शावकों की मस्ती

Sat, 15 Apr 2023 12:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ रंगाराजू टी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें किशनपुर रेंज में चार शावकों को एक साथ खेलते व इधर-उधर घूमते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Four tiger cubs were seen playing in Kishanpur range of Dudhwa National Park
जंगल में मस्ती करते बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की संख्या बढ़ रही है। दुधवा की किशनपुर रेंज में बाघ के चार शावक जंगल में मस्ती करते देखे गए। दुधवा नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

विज्ञापन


बीते दिनों पूरे भारत में बाघों की संख्या को सार्वजनिक किया गया था। इसमें देश के 51 टागइर रिजर्वों में दुधवा को 25वां स्थान मिला था। हालांकि संख्या के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी लेकिन दुधवा को एक्सीलेंट श्रेणी में रखा गया था। 

विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने साझा किया वीडियो 

दुधवा में बाघों की बढ़ती संख्या का ताजा उदाहरण किशनपुर रेंज में एक साथ खेलते मिले चार शावक हैं। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ रंगाराजू टी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें किशनपुर रेंज में चार शावकों को एक साथ खेलते व इधर-उधर घूमते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि किशनपुर रेंज में शावक खेलते मिले थे। उनका वीडियो बनाया गया था। उन्होंने बताया कि बेहतर ग्रासलैंड व वेटलैंड के उचित प्रबंधन के कारण दुधवा में बाघों की संख्या बढ़ रही है, जो दुधवा पार्क के लिए काफी खुशी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed