फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bicycle rider dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 06 Aug 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to bike collision
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र में बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे धौरहरा-कफारा मार्ग पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी बैजनाथ (50) साइकिल से खेत की रखवाली करने जा रहे थे, रास्ते में सड़क पार करते समय लंबईया पुल के पास धौरहरा की ओर से आ रहे बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां बैजनाथ की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed