फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhupesh Baghel will come today in Congress pledge rally in Nakaha

नकहा में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में आज आएंगे भूपेश बघेल

Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bhupesh Baghel will come today in Congress pledge rally in Nakaha
neta ji
नकहा के केवलपुरवा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान में होगी सभा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिसंबर को नकहा के केवलपुरवा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगे। रैली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
लखीमपुर के एक होटल में प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी अभिषेक सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ से आए विनय शील, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र चौधरी, संगठन प्रभारी सहजेंद्र दीक्षित ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल हैलिकॉप्टर से 22 दिसंबर सुबह 11 बजे लखीमपुर स्थित पुलिस लाइन हैलिपैड पर उतरेंगे। जहां से सड़क मार्ग से केवलपुरवा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान दोपहर 11.30 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से आए विनय शील ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना, राजीव न्याय योजना, कर्ज माफी, 2500 में धान, गेहूं खरीद योजनाओं के माध्यम से सरकार ने एक मिसाल पेश की है। कांग्रेस पार्टी इस मॉडल को हर राज्य, जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, में लागू करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संगठन प्रभारी सहजेंद्र दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का संगठन ग्राम सभा स्तर तक पूरा हो चुका है एवं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इसमें आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed