फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhootnath fair surrounded by barriers, will be monitored by drones

Lakhimpur Kheri News: बैरियर के घेरे में भूतनाथ मेला, ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 23 Aug 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhootnath fair surrounded by barriers, will be monitored by drones
गोला में मिल डायवर्जन मार्ग पर जल भराव से निकालते श्रद्धालु। ‌संवाद - फोटो : ramnagar news
गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को भूतनाथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सात सीओ समेत 1075 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। मंदिर परिसर की निगरानी दो ड्रोन कैमरों से होगी।
विज्ञापन

अशोक चौराहे से शिव मंदिर कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक 100 मीटर के अंतराल पर लोहे और सीमेंट-कंक्रीट के 11 बैरियर लगाए गए हैं। शिव मंदिर और भूतनाथ मंदिर मार्ग पर भी बैरिकेडिंग की गई है। यहां केवल पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर में स्टेशन रोड स्थित मुख्य द्वार से पौराणिक शिव मंदिर में प्रवेश और विधायक आवास के सामने से निकास होगा। भूतनाथ मंदिर क्षेत्र में दुकानें लगाई जा रही हैं और श्रद्धालुओं के लिए दीर्घा बनाई गई है।
पौराणिक शिव मंदिर से निकलकर श्रद्धालु अशोक चौराहा-लखीमपुर मार्ग होते हुए नानक पुलिस चौकी के पास से सिनेमा रोड पहुंचेंगे। यहां से त्रिलोक गिरी मंदिर मार्ग होते हुए भूतनाथ मंदिर जाएंगे।
मोहम्मदी, खुटार और बांकेगंज रोड से आने वाले श्रद्धालु स्टेशन रोड होकर शिव मंदिर पहुंचेंगे। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें कृषि उत्पादन मंडी समिति में रोका जाएगा। अन्य मार्गों पर यातायात पूर्व की भांति रहेगा।
-------
यहां होगी पार्किंग
लखीमपुर रोड पर नगर सीमा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, मोहम्मदी, खुटार और बांकेगंज रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चीनी मिल के गन्ना यार्ड और अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
------------
सुरक्षा में 1075 पुलिसकर्मी तैनात
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के अनुसार सात सीओ समेत 1075 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। इनमें 12 थाना प्रभारी, 31 निरीक्षक, 117 उप निरीक्षक, 10 महिला एसआई, 652 हेड कांस्टेबल, 190 महिला कांस्टेबल, 12 एसआई यातायात और 44 हेड कांस्टेबल ट्रैफिक शामिल हैं। दो ड्रोन कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी होगी।
---------
गंदे पानी से होकर गुजर रहे श्रद्धालु
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिल डायवर्जन और सिनेमा मार्ग पर गंदे बरसाती पानी से होकर श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका ने पंपिंग सेट से पानी निकलवाया, लेकिन बारिश के कारण समस्या बनी हुई है।

---------
24 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद
सुरक्षा के मद्देनजर डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र और बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने तहसील क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज 24 अगस्त को बंद रखने का संयुक्त आदेश जारी किया है।
-------------
भूतनाथ मेले को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन पूर्व की भांति रहेगा। नगर में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी।
-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला

गोला में मिल डायवर्जन मार्ग पर जल भराव से निकालते श्रद्धालु। संवाद

गोला में मिल डायवर्जन मार्ग पर जल भराव से निकालते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed