{"_id":"66ae9895b5c615984b0db6d7","slug":"bhira-palia-road-cracks-appear-again-on-ataria-culvert-repair-underway-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-126273-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा-पलिया मार्ग : अतरिया पुलिया पर फिर पड़ीं दरारें, मरम्मत जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा-पलिया मार्ग : अतरिया पुलिया पर फिर पड़ीं दरारें, मरम्मत जारी
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर पुलिया में आई दरार। संवाद
विज्ञापन
पलियाकला। भीरा-पलिया मार्ग पर अतरिया के पास बाढ़ के पानी से कटी पुलिया की मरम्मत का कार्य जारी होने के बावजूद उसमें एक बार फिर दरारें आने लगी हैं। पुलिया कटने के बाद से मार्ग पर बसों का संचालन बंद है। पुलिया दरकने की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने निरीक्षण कर कार्य तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
आठ जुलाई को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा था। पानी के तेज बहाव से अतरिया के पास बनी पुलिया और सड़क कट गई थी। पानी उतरने के बाद एनएचएआई ने पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू कराया था। इसी दौरान पानी दोबारा सड़क पर बहने लगा। इससे पुलिया में फिर दरारें आने लगी हैं। माना जा रहा है कि छोटे वाहनों और कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की आवाजाही से मार्ग और क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
पुलिया पर कटान वाले भाग में बोरियां डालकर पटान किया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह व सीओ यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से जल्द से जल्द दरार भरने को लेकर निर्देश दिया है। प्रेमनगर तक सड़क के किनारों गड्ढों को बोरियों से पटाने के कार्य का एसडीएम ने जायजा लिया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि पुलिया का जायजा लिया है। जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी तेजी से कार्य करने में लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन