{"_id":"667898988135035ec5050104","slug":"bheera-so-removed-in-bribery-case-of-rs-20-thousand-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-123030-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 20 हजार की रिश्वत के मामले में भीरा एसओ हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 20 हजार की रिश्वत के मामले में भीरा एसओ हटाए गए
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिट्टी भरा डनलप रोकने और 20 हजार की वसूली के मामले में सिपाही को लाइनहाजिर करने के बाद रविवार को एसओ भीरा को भी हटा दिया गया।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में पलिया विधायक रोमी साहनी ने एसओ भीरा पंकज त्रिपाठी से रिश्वत की रकम दो घंटे के भीतर लौटाने की बात कही थी। विधायक की फटकार के बाद भीरा पुलिस ने भीरा-ढकिया निवासी पीड़ित राजेश को रकम वापस कर दी थी। मामला मिट्टी से डनलप रोकने और बीस हजार रुपये लेकर छोड़ने का था।
जानकारी होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ यादवेंद्र यादव को जांच सौंपी। जांच के बाद सीओ ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के साथ सिपाहियों से भी पूछताछ की। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया भीरा थाने पर तैनात सिपाही संजय और एक होमगार्ड दोषी पाए गए। सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन कर दिया, वहीं होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा। एसपी ने रविवार को भीरा एसओ पंकज त्रिपाठी को थाने से हटाते हुए उन्हें सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया है।
गोला इंस्पेक्टर संभालेंगे भीरा का चार्ज
इसके अलावा एसपी ने निरीक्षक रमेश कुमार पांडेय को पीआरओ एसपी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक गोला, निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को गोला से हटाकर थाना भीरा का चार्ज सौंपा है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, निरीक्षक महेश पाठक को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से निरीक्षक अपराध थाना मैगलगंज बनाया है।