{"_id":"64d68071557f612dcb09c37f","slug":"bhartiya-kisan-union-took-out-tiranga-yatra-with-500-tractors-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-3629-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारतीय किसान यूनियन ने 500 ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारतीय किसान यूनियन ने 500 ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
गोला में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के प
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आवाहन पर संगठन के पदाधिकारी ने 500 ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कृषि उत्पादन मंडी समिति से सदर चौराहा होते हुए पदाधिकारियों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए तहसील जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
प्रदेश महासचिव अमनदीप सिंह संधू और जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू की अगुवाई में मंडी समिति से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन 36 वर्षों से समय-समय पर आंदोलन करता है, लेकिन समस्याएं हल नहीं की जा रही हैं। निजी नलकूपों से मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाय। पूर्व में निजी नलकूप का कनेक्शन लेने पर 300 मीटर विद्युत लाइन विभाग की ओर से किसान को मिलती थी। इसे दोबारा से लागू किया जाए।
पिछले चार वर्षों में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर किसानों को और गरीब बनाने का काम किया गया। गन्ने की खेती पर बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव घोषित करना चाहिए। भुगतान की डिजिटल व्यवस्था हो। बलवीर सिंह, गुरदेव सिंह संधू, हरवेल सिंह, मालिक सिंह विर्क, राकेश वर्मा, अमरीक सिंह, अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह, हरि सिंह, रामकुमार वर्मा, नातिक खान, आशु खान ,आजाज खान, हरपाल सिंह, अंकित वर्मा ,विमलेश कुमार, महिला जिला अध्यक्ष आकांक्षा भारती, प्रमोद, अवधेश कुमारी, शिल्पी शुक्ला, खुशबू गौतम ,मंजू गौतम, अमरजीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं मांगे
सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी परती की जमीनों पर पशुशालाएं बनाए।
एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार पहल करें।
देश में अलग से एक किसान आयोग का गठन किया जाए।
तिकुनिया कांड के दोषी को कड़ी सजा दी जाए और मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
किसानों से संबंधित मुकदमों का समय सीमा के भीतर निस्तारण करने की व्यवस्था की जाए।