{"_id":"66d8a3361c2b5d046704b4f9","slug":"bharat-vikas-parishad-will-celebrate-cultural-week-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-128339-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांस्कृतिक सप्ताह मनाएगा भारत विकास परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांस्कृतिक सप्ताह मनाएगा भारत विकास परिषद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। नौ सितंबर से योग दर्शन व पौधरोपण के साथ शुरुआत की जाएगी।
प्रेसवार्ता में परिषद की अध्यक्ष रुचि बाजपेयी ने बताया कि 10 सितंबर को श्रीरामचरित मानस व श्रीमद्भागवत गीता आधारित प्रश्न मंच सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होगा। 11 सितंबर को मेहंदी रचाओ, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता अजमानी पब्लिक स्कूल में होगी। 12 सितंबर को भारतीय संस्कृति एकल नृत्य प्रतियोगिता, 13 सितंबर को लता मंगेशकर की स्मृति में हमारी आवाज ही हमारी पहचान है एकल गायन प्रतियोगिता, 14 को आओ मिलकर गाएं हम समूहगान प्रतियोगिता होगी।
15 को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत, गजल, भजन, नाटक, एक्टिंग आदि संपन्न किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम कृष्णा मैरिज लॉन के सभागार में होंगे। परिषद क्षेत्रीय सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह भारतीय विरासत और बच्चों की प्रतिभाओं को समर्पित रहेगा। इस मौके पर सचिव प्रबोध शुक्ल, हरि प्रकाश त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह चौहान, अमित सिंह चौहान, अंशू बाजपेयी, छोटे लालजी आदि मौजूद रहे। संवाद