फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhakiyu demonstrated and demanded the dismissal of the Union Minister of State for Home

भाकियू ने प्रदर्शन कर की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Wed, 27 Oct 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated and demanded the dismissal of the Union Minister of State for Home
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू नेता।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तिकुनिया कांड को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू की अगुवाई में किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर तीन सूत्री मांगें उठाई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि तीन अक्तूबर 2021 को हुए तिकुनिया कांड में जिस तरह से जांच हो रही है उसे पूरा देश निराशा और आक्रोश के साथ देख रहा है।
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय पहले ही प्रतिकूल टिप्पणी कर चुका है। संधू ने कहा कि दिनदहाड़े किसानों की हत्या में इस्तेमाल किया जाने वाला वाहन मंत्री का है। मंत्री के तीन अक्तूबर से पहले के तीन वीडियो रिकार्ड में हैं, जो सांप्रदायिक वैमनस्य और द्वेष को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधू ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक भाषण भी दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसआईटी द्वारा मुख्य आरोपी को समन जारी किए जाने के बाद मंत्री ने शुरू में आरोपियों को पनाह भी दी। उन्होंने न्यायिक व पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का भी आरोप लगाया है। तीन सूत्री मांग पत्र में गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने, साजिश की भूमिका रचने के लिए गिरफ्तार करने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच कराने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed