फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Belthra, Lucknow and Moradabad reached the pre-quarterfinals of the team

बेलथरा, लखनऊ और मुरादाबाद की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Belthra, Lucknow and Moradabad reached the pre-quarterfinals of the team
football - फोटो : amar ujala
- महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा
विज्ञापन

महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट का प्री क्वार्टर फाइनल मैंच छह टीमों के मध्य खेला गया। अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर मार्डन स्पोर्टिंग क्लब वेलथरा, लखनऊ रेलवे और डीएफ मुरादाबाद ने क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। 

गुरुवार को तीन प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इनमें पहला मैच मार्डन स्पोर्टिंग वेलथरा की टीम तथा लखनऊ कैन्ट टीम के बीच हुआ। खेल के शुरू होते ही पहले हाफ में मार्डन स्पोर्टिंग क्लब वेलथरा की टीम के खिलाड़ी दीपक दास ने तीसरे मिनट पर गोल मारकर बढ़त बनाई। दोबारा फिर दीपक दास ने 34वें  मिनट पर दूसरा गोल मारा। जबकि लखनऊ कैन्ट टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह यह मुकाबला 2-0 से मार्डन स्पोर्टिंग क्लब वेलथरा ने जीत लिया। दूसरा मैच लखनऊ रेलवे और मेरठ के बीच हुआ। दूसरे मैच मेें पहले हाफ में लखनऊ रेलवे के खिलाड़ी आतिफ ने 28वें मिनट पर एक गोल मारा। दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ और विपक्षी टीम कोई गोल नही कर पाई। और लखनऊ रेलवे 1-0 से विजयी रही। तीसरे और आखिरी मुकाबले में डीएफए मुरादाबाद और संदीप स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर की टीमें उतरीं। पहले हाफ में संदीप स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर के खिलाड़ी मैक्स ने 14वें मिनट पर गोल मारा। जवाब देने के लिये संघर्ष करी डीएफए मुरादाबाद के खिलाड़ी फरहान रजा ने 32 और 46 मिनट पर दो गोल मार कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। तीसरा गोल सेमुअल ने 64वें मिनट पर मार कर मैच को 3-1 से जीतकर डीएफए मुरादाबाद ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed