{"_id":"667f28412d785e360f07f654","slug":"beautification-work-of-gola-station-in-final-stage-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-123371-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन
रात को फसाड लाइटिंग से जगमगाता गोला स्टेशन
गोला गोकर्णनाथ। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहा गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम अपने अंतिम चरण में हैं। करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कुछ ही दिन में काम पूरा होने के बाद स्टेशन बदली रंगत में नजर आएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छह करोड़ 65 लाख की लागत से गोला गोकर्णनाथ स्टेशन का पुनर्विकास कराया जा रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, प्लेटफार्मों का उच्चीकरण, विस्तार, पार्किंग का विकास, वेटिंग रूम में वीआईपी लाॅउंज, दस टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण सहित फसाड लाइटिंग का काम किया जा रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया का 85 फीसदी, फसाड लाइटिंग और प्लेटफॉर्म से संबंधित 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। छठे प्लेटफाॅर्म पर छाजन, लो कास्ट छाजन, चार वेटिंग हाॅल का काम पूरा हो चुका है। शेष काम प्रगति पर है।
-- -- -- -
मैलानी में अमृत स्टेशन योजना कार्य की रफ्तार धीमी
मैलानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैलानी में चल रहे स्टेशन सौंदर्यीकरण के कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। साढ़े सत्रह करोड़ की लागत से मैलानी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। लंबे समय से कार्य चल रहा है, फिर भी कोई खास प्रगति नजर नहीं आ रही है। कार्य का निरीक्षण रेलवे का गति शक्ति विभाग कर रहा है। यहां सिर्फ स्टेशन के सामने कुछ स्ट्रक्चर, सीसी रोड, प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर कुछ मीटर टिन शेड आदि का काम ही हुआ है। कुछ मजदूर ही काम में लगे हैं। कार्य की धीमी गति होने से अभी काम समाप्त होने में लंबा वक्त लगने की उम्मीद है। संवाद