फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beautification of the Ghat has not been done, this time Chhath Puja will be held amidst chaos

Lakhimpur Kheri News: घाट का सौंदर्यीकरण हुआ नहीं, इस बार अव्यवस्थाओं के बीच होगी छठ पूजा

Sun, 03 Nov 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the Ghat has not been done, this time Chhath Puja will be held amidst chaos
सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का​​ निर्माण नहीं कराया। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के प्राचीन सेठ घाट पर हर बार की तरह इस बार भी सामूहिक छठ पूजा अव्यवस्थाओं के बीच होगी। घाट का काम साफ-सफाई तक सीमित रहा है। सौंदर्यीकरण का लंबे अर्से से चल रहा काम पूरा न होना बड़ी लापरवाही है, जबकि छठ पूजा सेठघाट पर ही होती है, जो अब तक अधूरा है। जिम्मेदार छठ पूजा के बाद घाट पर काम कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से सेठ घाट पर हाल, शौचालय निर्माण, गेट, इंटरलॉकिंग, गेट पर पत्थर लगाना व महिला-पुरुष घाट का निर्माण कराना आदि कार्य शामिल हैं। अफसरों का दावा है कि हाल, शौचालय, गेट व इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो चुका है। घाट का निर्माण बाद में कराया जाएगा, जबकि हकीकत यह है कि अभी आधे से अधिक काम बाकी है। न तो ठीक से हाल बना है, न ही शौचालय। इंटरलॉकिंग का भी काम अधूरा है। गेट बनकर तैयार हो गया, लेकिन उसमें भी काफी काम अधूरा है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शहर के सेठ घाट पर छठ पूजा हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। छठ पूजा से पहले इस घाट का कायाकल्प होना था, लेकिन काम लापरवाही की भेंट चढ़ गया। लोगों को उम्मीद थी कि घाट का सौंदर्यीकरण होने पर काफी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं को अव्यवस्थाओं के बीच छठ मैया की पूजा करनी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क बनी, लेकिन नाली बनाना भूले जिम्मेदार
सेठघाट जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन जिम्मेदार नाली का निर्माण कराना भूल गए, जबकि नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और कई जगह से खुदी पड़ी है। यह क्षतिग्रस्त नाली हादसे की वजह भी बन सकती है। वहीं नाली का निर्माण न होने पर सड़क भी क्षतिग्रस्त होने में देर नहीं लगेगी।

खुदी पड़ी है चौकी के आसपास की जमीन
सेठघाट पर पुलिस चौकी के निर्माण के लिए नदी किनारे जमीन खोदकर डाल दी गई है, जो छठ पूजा के दिन भक्तों की मुश्किलें बढ़ाएगी। नदी के आसपास क्यों खोदाई की गई, इसको लेकर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। अगर ऐसा ही रहा तो छठ पूजा वाले दिन इस खोदे गए स्थान पर लोग गिरकर घायल हो जाएंगे।

छठ पूजा के महज चार दिन
छठ महापर्व के महज चार दिन बचे हैं। पांच नंबर को नहाय-खाय के साथ महापर्व शुरू हो जाएगा। छह नवंबर को खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इस व्रत में महिला व पुरुष दोनों ही व्रत रखते हैं। सात नवंबर की शाम नदी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जएगा। वहीं आठ नवंबर की सुबह जल में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण होगा।

पर्यटन विभाग की ओर से जुलाई 2024 में काम शुरू कराया गया था। इसमें अब तक गेट, हाल, शौचालय व इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो चुका है। घाट पर काम नदी का पानी कम होने पर किया जाएगा। -सौरभ शुक्ला, जेई, पर्यटन विभाग

श्रमदान कर घाटों की कराई सफाई

संपूर्णानगर। छठ पूजा को लेकर सिंगाही खुर्द में छठ पूजा सेवा समिति की ओर से तीसरे दिन शनिवार को सेवादारों ने श्रमदान कर घाटों की सफाई कराई। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त 135 वेदियों की मरम्मत का कार्य किया गया।

गोविंदनगर, खजुरिया, बसही, मुरारखेड़ा, रानीनगर, कृष्णानगर, सिंगाही खुर्द, बमनगर, सुमेरनगर और विशेनपुरी आदि गांवों में भी घाटों व नदियों की सफाई शुरू कराई गई। रवि सैनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वेदियों की मरम्मत कराई जा रही है। रविवार को वेदियों की रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा। नीतू भसीन और अजय शुक्ला ने घाट का निरीक्षण कर समिति के कार्य की सराहना की। श्रमदान करने वालों में विवेक सिंह, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, आलोक सिंह, राजन यादव, अविनाश, रामबदन, देवशरण गुप्ता, अभय आदि का सहयोग रहा। संवाद

सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया। संवाद

सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया। संवाद

सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया। संवाद

सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया। संवाद

सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया। संवाद

सेठघाट मार्ग का निर्माण कराया,  लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed