फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beaten father with stick in domestic dispute, then strangled to death

घरेलू विवाद में पिता को लाठी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला

Mon, 08 Aug 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Beaten father with stick in domestic dispute, then strangled to death
मृतक रामसनेही के घर के बाहर विलाप करतीं महिलाएं।
गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी बेटा पुलिस की हिरासत में
विज्ञापन

पसगवां थाने के बरबर चौकी क्षेत्र के ग्राम चोरहा का मामला
पसगवां-बरबर। पसगवां थाने के बरबर चौकी क्षेत्र के ग्राम चोरहा में एक युवक ने घरेलू विवाद में पहले पिता को लाठी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम चोरहा में शनिवार की रात आठ बजे मृतक रामसनेही (52) शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। उसने पत्नी मीना देवी से खाना मांगा। इसी दौरान पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रामसनेही अपनी पत्नी मीना देवी को पीटने लगा। शोरगुल सुनकर छत पर लेटा मृतक का बड़ा पुत्र सुशील नीचे उतरकर आया और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन रामसनेही सुशील को ही भला-बुरा कहने लगा। इस पर पिता-पुत्र के बीच विवाद और गहरा गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मृतक रामसनेही ने अपने छोटे पुत्र अमित से भी मारपीट की। इस पर आग बबूला हुए पुत्र सुशील ने पिता रामसनेही पर लाठी से प्रहार करना शुरू कर दिया। जब वह जमीन पर गिर गया तो उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पत्नी मीना देवी पिता-पुत्र को भिड़ा देख बीच बचाव करती रहीं, लेकिन उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे बेटे अमित का चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी पसगवां में कराया गया है।

एक अगस्त को ही जेल से छूटकर आया था रामसनेही
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चोरहा निवासी रामसनेही की झगड़ालू प्रवृत्ति और दबंगई ही उसकी मौत की वजह बन गई। बताते हैं कि मृतक रामसनेही अपने साथ तमंचा लेकर चलता था और आए दिन घर में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करता था। इससे उसकी पत्नी व पुत्र परेशान रहते थे।
21 जुलाई को पुलिस ने रामसनेही को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह एक अगस्त को ही जमानत पर छूटकर आया था। झगड़ालू प्रवृत्ति के कारण शनिवार को भी रामसनेही और उसकी पत्नी, पुत्रों के बीच झगड़ा हो गया और पुत्र ने उसकी हत्या कर दी।

उधर, गांव में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। गांव वालों का कहना है कि बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पत्नी मीना गांव नहीं पहुंची, जिससे पड़ोसी मृतक रामसनेही की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। मामले में पुलिस ने जहां एक पुत्र सुशील को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे पुत्र अमित का इलाज कराया जा रहा है। घर में रक्त संबंध का कोई भी सदस्य नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मृतक रामसनेही

मृतक रामसनेही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed