फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bareilly-Sitapur highway will be under the surveillance of the third eye, CCTV cameras will be installed every kilometer

Lakhimpur Kheri News: तीसरी नजर के घेरे में रहेगा बरेली-सीतापुर हाईवे, हर एक किलोमीटर पर लगेगा सीसी कैमरा

Sun, 05 Apr 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Sitapur highway will be under the surveillance of the third eye, CCTV cameras will be installed every kilometer
मैगलगंज क्षेत्र में सीसी कैमरों के लिए केबल डालने का चलता कार्य। स्रोत : एनएचएआई - फोटो : electric
मैगलगंज (खीरी)। बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे पर अब सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक का सहारा मिल रहा है। करीब 168 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 168 उच्च गुणवत्ता वाले सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यानी हर किलोमीटर पर एक कैमरा लगेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है और तेजी से कैमरे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही पूरा हाईवे कैमरों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

हाईवे पर कैमरे लगने से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अब तक हादसों के बाद कई वाहन चालक मौके से भाग जाते थे, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता था। अब कैमरों में कैद फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन

हाईवे पर होने वाले विवाद, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों की सूचना कंट्रोल रूम तक तुरंत पहुंचेगी, जिससे राहत और बचाव दल को बिना देरी के मौके पर भेजा जा सकेगा। इससे घायलों को समय पर सहायता मिलेगी और जाम की समस्या भी कम होगी। तेज आंधी या दुर्घटनाओं में क्षतिग्रस्त संकेतक बोर्डों की चोरी जैसी घटनाओं पर भी अब अंकुश लग सकेगा। कैमरों की मदद से दोषियों की पहचान आसान होगी और कार्रवाई तेज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मैगलगंज टोल पर बनेगा कंट्रोल रूम
सभी कैमरों की निगरानी के लिए मैगलगंज टोल प्लाजा पर आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां एनएचएआई के कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। हादसे या आपात स्थिति में सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत रवाना की जाएगी, जिससे नुकसान कम किया जा सके।
----------------
इन हादसों में नहीं मिल पाए थे आरोपी
नवंबर 2024 : लिधियाई गांव निवासी विशाल शुक्ला की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया।
13 नवंबर : लिधियाई के अवैध कट पर डॉक्टर छविनाथ की मौत हुई, पर आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चला।
फरवरी 2025 : लड़ेती देवी पेट्रोल पंप के पास दीनदयाल शुक्ला की मौत के बाद भी वाहन चालक काे खोजा नहीं जा सका।
24 नवंबर, 2025 : मूड़ा गांव निवासी मोहित बाइक से रोड क्रॉस करते समय कार की टक्कर से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पर आरोपी अज्ञात चालक नहीं मिला।

-----------------
कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसका उद्देश्य हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में यह हाईवे आधुनिक तकनीक से लैस होकर सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेगा।
-दीपक कुमार, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई

मैगलगंज क्षेत्र में सीसी कैमरों के लिए केबल डालने का चलता कार्य। स्रोत : एनएचएआई

मैगलगंज क्षेत्र में सीसी कैमरों के लिए केबल डालने का चलता कार्य। स्रोत : एनएचएआई- फोटो : electric

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed