फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   banking strike

हड़ताल के चलते बैंकों में लटके रहे ताले

Wed, 03 Dec 2014 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Dec 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
banking strike
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक
विज्ञापन
यूनियंस के आह्वान पर हड़ताल के चलते जिले की सभी बैंकों में पूरे दिन तालाबंदी रही। बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूएफबीयू की स्थानीय इकाई के संयोजक महेश चंद्र जायसवाल और अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। हड़ताल के कारण सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में समाशोधन और लेनदेन का कार्य पूरी तरह ठप रहा। लीड बैंक मैनेजर वीके सक्सेना के मुताबिक हड़ताल के चलते जिले में करीब तीस करोड़ का क्लीयरिंग और करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। वेतन वृद्धि की पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मियों के प्रमुख नेता विजय कुमार तिवारी, अनुराग पांडेय, गोपाल जी मिश्र, इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी अतुल कुमार मेहरोत्रा, इलाहाबाद बैंक आफीसर्स के प्रांतीय अध्यक्ष केएस चीमा, जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह, अमर नाथ खत्री, आरके शुक्ला, कुंदन कुमार, संजय कुमार बंसल, ऋषि कुमार गिरि, और शार्दूल सिंह आदि ने सरकार तथा आईबीए को अपना अड़ियल रवैया छोड़ते हुए बैंक कर्मियों की मांगों को तुरंत लागू करने करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में शकुंतला श्रीवास्तव, नीरजा मिश्रा, हिमांशी गुप्ता, अर्शी, तबस्सुम, कमल माली, अशद रजा, राजीव भल्ला, पंकज पुरी, गोपालजी धवन, अमिताभ जलोटा, सर्वेश कुमार, शिवसागर सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार गिरि, पवन गुप्ता, स्मिता जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, सोने लाल, राम प्रकाश, शिव पाल सिंह, अनिल कुमार आदि बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार ने अपना अड़ियल रवैया न छोड़ा तो अगले चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed