फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bankeganj's daughter selected for national championship

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज की बेटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित

Mon, 18 Nov 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bankeganj's daughter selected for national championship
ओमकार ने हासिल किया गोल्ड मेडल। स्त्रोत- जिला ओलंपिक संघ।
बांकेगंज। चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल लखीमपुर में हुई 18वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बांकेगंज की बेटी ओमकार भारद्वाज ने प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

स्टेशनपुरवा निवासी स्वर्गीय विपिन शर्मा की पुत्री ओमकार भारद्वाज (12) गोला के सेंटजांस स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल लखीमपुर में आयोजित दो दिवसीय जिला ओलंपिक में ओमकार ने नौ स्कूलों की छात्राओं को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

ओमकार ने हाल ही गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर में आयोजित अंडर-19 जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की चैंपियनशिप में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद उसका चयन मंडलस्तरीय चैंपियनशिप में हुआ। सीतापुर जिले के तरणताल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ओमकार ने अंडर-17 मंडलस्तरीय मुकाबले में छह जिलों के छह खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के सचिव शरीफ तारा, कोच शहबाज अली ने ओमकार की हौसला अफजाई की। ओमकार भारद्वाज अपनी इस सफलता का श्रेय पिता विपिन शर्मा, माता सुचेता, बाबा श्याम सुंदर शर्मा और कोच को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed