फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank recovery agent accused of embezzling money arrested

Lakhimpur Kheri News: रकम हड़पने का आरोपी बैंक रिकवरी एजेंट गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bank recovery agent accused of embezzling money arrested
मितौली। वसूली की रकम हड़पने के आरोपी बैंक के रिकवरी एजेंट को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के गांव रन्नूपुर के रहने वाले रामस्वरूप ने पंजाब नेशनल बैंक कस्ता से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण लिया था। जिसकी अदायगी समय पर नहीं हुई। ऋण अदायगी को लेकर बैंक के रिकवरी एजेंट प्रदीप वर्मा ने रामस्वरूप के घर जाकर एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी। कहा कि एक लाख दो हजार रुपये जमा करा दो, हम तुम्हें नो-ड्यूज दे देंगे।
रामस्वरूप के बेटे उमेश कुमार ने मितौली थाने पर दी तहरीर में बताया कि चार बार में रकम प्रदीप वर्मा को दी गई। तीन बार जमा की गई राशि की रसीदें दीं। चौथी बार दिए गए 8000 रुपये की रशीद व नो ड्यूज बाद में देने की बात कही। कुछ दिनों बाद बैंक प्रबंधक का तबादला हो गया। बैंक में आए दूसरे प्रबंधक ने ऋण अदायगी करने के लिए रामस्वरूप को बुलाया तो जमा रसीदें लेकर रामस्वरूप का बेटा उमेश बैंक गया।
विज्ञापन

इस पर प्रबंधक ने रसीदें फर्जी बताईं। यह सुनकर उमेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिकवरी एजेंट की तलाश की तो पता चला कि वह बैंक से नौकरी छोड़कर कहीं चला गया। पीड़ित ने रिकवरी एजेंट प्रदीप वर्मा पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का मितौली थाना पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को रिकवरी एजेंट प्रदीप वर्मा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed