फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank employees accused of exchanging pledged gold chain

Lakhimpur Kheri News: गिरवी रखी सोने की चेन बदलने का बैंक कर्मियों पर लगाया आरोप

Fri, 26 Sep 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:22 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के हरिशंकर गुप्ता ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, राजापुर शाखा के कर्मचारियों पर सोने की चेन बदलने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Bank employees accused of exchanging pledged gold chain

विस्तार

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला संकटा देवी निवासी हरिशंकर गुप्ता उर्फ हेमंत ने आईडीएफसी फस्ट बैंक शाखा राजापुर के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 27.48 ग्राम की सोने की चेन गायब करते हुए उसे धोखे से बदल दिया। कोर्ट के आदेश पर सात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हरिशंकर का कहना था कि शादी में धन की जरूरत होने पर 27.48 ग्राम वजन की अपनी सोने की चेन शहर की आईडीएफसी फस्ट बैंक शाखा राजापुर में गिरवी रख दी थी। इसके बदले बैंक ने 1,23,621 रुपये का लोन स्वीकृत करते हुए खाते में ट्रांसफर किए। बैंक ने फाइल चार्ज और सोने की जांच के नाम पर 1478 रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोने की जांच राजकुमार रस्तोगी (श्री नारायण ज्वैलर्स लखीमपुर) ने की थी।
जांच के बाद चेन 91.6 कैरट की निकली। आरोप है कि 17 जनवरी, 2025 को दोपहर में अपनी चेन छुड़ाने के लिए वह बैंक गए तो कर्मचारियों ने चेन देने में आनाकानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर दबाव बनाया और शिकायत की धमकी दी थी। इसके बाद बैंक कर्मचारी ने जो पैकेट दिखाया, वह बदला हुआ था।
इसकी शिकायत हुई तो धोखे से पैकेट बदलने की बात स्वीकारी और दोबारा बैंक आने की बात कही।
इसके बाद कई बार जाने और बैंक के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो कोर्ट के आदेश पर फैज अब्बास गोल्ड लोन (आरएम), सचिन सिंह, गरिमा सचदेवा, सौरभ मिश्रा, राज कुमार रस्तोगी, गोविंद गुप्ता और आदित्य त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed