{"_id":"69f63867cfa05e59ec0758d4","slug":"bandra-gorakhpur-special-train-will-reach-mailani-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-174198-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बांद्रा-गोरखपुर विशेष ट्रेन कल पहुंचेगी मैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बांद्रा-गोरखपुर विशेष ट्रेन कल पहुंचेगी मैलानी
Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और गोरखपुर-बोरीवली टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है।
ट्रेन नंबर 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी तीन मई को बांद्रा टर्मिनस से चलकर चार मई को सुबह 7:39 बजे मैलानी पहुंचेगी और वहां से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। जिला मुख्यालय लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया है।
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार, यह विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से रात 12:30 बजे रवाना होकर बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर और पीलीभीत होते हुए चार मई को सुबह 7:39 बजे मैलानी पहुंचेगी। इसके बाद सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन नंबर 09158 गोरखपुर-बोरीवली टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ी चार मई को रात 8:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैलानी (तड़के 04:41 बजे), पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत और वापी होते हुए बोरीवली पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार, इस विशेष गाड़ी में अनारक्षित श्रेणी के 18 कोच, एक एलएसएलआरडी और एक एलडब्ल्यूएलआरआरएम कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।