फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baldev Vaidik's Harmeet Singh won the mini marathon

Lakhimpur Kheri News: मिनी मैराथन में बलदेव वैदिक के हरमीत सिंह ने मारी बाजी

Sun, 09 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Baldev Vaidik's Harmeet Singh won the mini marathon
धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीओ पलिया। स्रोत :पुलिस - फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
पलियाकलां। प्रतिभा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. नवीन चंद्र गुप्ता स्मारक मिनी मैराथन का आयोजन नवीन पेट्रोल पंप से किया गया। इसमें बलदेव वैदिक काॅलेज के हरमीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में करीब 12 स्कूलों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी सिनेमा चौराहे से होकर स्टेशन मार्ग, पुराना बस स्टैंड, सीओ कार्यालय, बाइपास मार्ग होते हुए वापस पेट्रोल पंप पर आकर रुके।
विज्ञापन

मिनी मैराथन में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र हरमीत सिंह प्रथम, स्मृति पब्लिक स्कूल के अनीश मौर्य द्वितीय, बलदेव वैदिक स्कूल के अरुण ने तीसरा स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार गोल्डन फ्लाॅवर सीनियर सेकंडरी स्कूल के आलोक, बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज के आदित्य, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रियांशु गुप्ता व एकमजोत सिंह, गुरुकुल एकेडमी के शिवम कुमार व बलदेव वैदिक के अमन, करन कुमार और दीपक आदि को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभा फाउंडेशन के अध्यक्ष सलिल अग्रवाल, महासचिव कृष्णावतार सिंह भाटी, उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू, वरिष्ठ मंत्री अमित महाजन एडवोकेट, मंत्री फुरकान अंसारी सहित प्रायोजक अनूप कुमार गुप्ता, नवनीत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed