फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bal Mela children Adorable decorated rangoli

बाल मेले में बच्चों ने  सजाई मनमोहक रंगोली

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bal Mela children Adorable decorated rangoli
बाल दिवस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी धूमधाम से मनाया बाल दिवस
विज्ञापन

सौजन्या संस्था के लोगों ने रिसोर्स सेंटर में बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
जीवन लाल कमला देवी के बाल मेले मे लगे स्टाल, आर्ट और रंगोली का प्रदर्शन

सामाजिक संस्था सौजन्या के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रिसोर्स सेंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। वहीं प्राथमिक स्कूल कांशीराम कालोनी और सुआगाड़ा में भी बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के मध्य  प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, गोला के जीवन लाल कमला देवी महाविद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट आर्ट गैलरी, रंगोली प्रदर्शन और विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए। 
सौजन्या संस्था की अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने बताया कि सोमवार को अवकाश होने के कारण संस्था के लोगों ने मंगलवार को रिसोर्स सेंटर में बाल दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के युवा प्रकोष्ठ ने दृष्टि बाधित बच्चों के मध्य गायन, श्रवण बाधित बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सुरेश कुमार, अंकित, सुष्मिता, आयुष को गायन, नृत्य में अखिल कुमार और कला प्रतियोगिता में प्रशांत कुमार और शिवा गौतम को पुरस्कृत किए जाने के साथ ही सभी छात्रों में टॉफियां और फल बांटे गए। संस्था के लोगों ने बच्चों को पं. नेहरु के बारे में जानकारी दी और पूर्व सांसद ऊषा वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संस्था की वर्षा सक्सेना, अंशिका सिंह, शोभा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कालोनी और प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा अंग्रेजी माध्यम में बाल दिवस के मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर छात्रों को स्वच्छता और बचत करने की प्रेरणा दी गई। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या पूर्णिमा मिश्रा, फारूख शेख, संगीता अग्रवाल, प्रीती पुरी, प्रीती कक्कड़, नीतू अग्रवाल, हर्षा तौलानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरुआ पश्चिम में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद चाचा नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और फिर छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटिका आदि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्डन ललित कुमारी ने छात्राओं को नेहरु जी के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसमें अभिलाषा देवी, अर्पणा पांडे, हरिशंकर यादव समेत तमाम स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। जीवन लाल कमला देवी महाविद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट आर्ट गैलरी, रंगोली  प्रदर्शन और विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गए।
मुख्य अतिथि रोमी साहनी विधायक पलिया, सभाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महेंद्र  त्रिपाठी ने फीता काटकर और सरस्वती प्रतिमा व पं जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल मेला लगाने में राहुल, रंजीत, आशीष, रोहित, ऋषभ, नितेश, शैलेंद्र, राजीव, पूजा, राही, शिवांगी, शालिनी, सिमरन, रोली, सबाना, इरम, विदुषी, अंशु आदि ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया। प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

इस मौके पर रामसरन, सुरेशचंद्र शुक्ल, बेनीराम अंजान, अरविंद पांडे, हरद्वारीलाल वर्मा, देवेश कश्यप, दुर्गा प्रसाद, पृथ्वीपाल सहित शिक्षक डॉ आदर्श दीक्षित, प्रो शशांक शेखर मिश्र, प्रो पियूष कुमार वर्मा, सुधा, एकता वर्मा, रुशदा खानम आदि मौजूद रहे। प्रबंधक जया अग्निहोत्री ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed