{"_id":"64f2259579bec69e05074d66","slug":"baja-was-not-booked-from-the-local-shopkeeper-in-tajia-then-beaten-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-4884-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ताजिया में स्थानीय दुकानदार से बुक नहीं कराया बाजा तो पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ताजिया में स्थानीय दुकानदार से बुक नहीं कराया बाजा तो पीट दिया
विज्ञापन
मैलानी। चेहल्लुम के ताजिये के लिए बाजा बुक न करने पर बाजा वालों ने ताजिया के लिए चंदा करने वालों को मारापीटा और गोली मारने की धमकी भी दी।
राजेपुर निवासी शाहनूर और दीन मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि वे ताजिया का चंदा कर रहे थे और ताजिया के लिए बाजा बाहर का बुक किया था। इसी रंजिश में गांव के ही अली अहमद पुत्र बहादुर, हिकमत, किसमत, रिसवत पुत्रगण अली अहमद ने बृहस्पतिवार को रात करीब सात बजे दोनों को लात घूंसों और डंडों से जमकर मारापीटा और धमकी दी अगर बाहर का बाजा बुक किया, तो गोली से मार देंगे।
मारपीट से शाहनूर की टांग और हाथों में चोटें आईं और दीन माेहम्मद के शरीर में गुम चोटें आईं। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। संवाद