फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   baby laugh for no reason

बिना किसी कारण बच्चे के समान हंसना यौगिक हास्य

Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
baby laugh for no reason
योग करते युवा।
हाइम योग एवं प्रयास गो सेवा संस्थान ने लगाया एक दिवसीय प्रज्ञायोग एवं हास्य योग शिविर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को हाइम योग एवं प्रयास गो सेवा संस्थान की ओर से एक दिवसीय प्रज्ञायोग एवं हास्य योग शिविर लगाया। आवास विकास कॉलोनी स्थित अटल बिहारी बाजपेई पार्क में युवाओं को प्रज्ञायोग का अभ्यास कराया।

शिविर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की योग छात्रा प्रगति बरनवाल ने लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल एवं प्रज्ञायोग का अभ्यास कराया और इसके लाभ बताए। गो सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी ने हास्य योग के विज्ञान की जानकारी देते हुए कहा कि कैसे भी हंसना हास्ययोग नहीं है। सिर्फ एक बच्चे के समान बिना किसी कारण के हंसाना ही यौगिक हास्य है। निर्मल और निश्छल मन से हंसना ही हास्य योग है। राहुल तिवारी ने नमस्कार हास्य, आइना हास्य, पक्षी हास्य, मौन हास्य, कपोल हास्य, शाबाशी हास्य, ट्रैक्टर हास्य, लस्सी हास्य आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान तमाम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed