फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Baba Vishwanath darshan will be easy, train available for Varanasi

Lakhimpur Kheri News: बाब विश्वनाथ दर्शन होंगे आसान, वाराणसी के लिए मिली ट्रेन

Sat, 20 Apr 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Baba Vishwanath darshan will be easy, train available for Varanasi
मैलानी। आमान परिवर्तन के बाद लखनऊ से सीतापुर, पीलीभीत होते हुए बरेली के लिए नया रूट खुल गया है। लालकुआं-हावड़ा के बीच ट्रेन के बाद रेलवे ने 29 अप्रैल से लालकुआं से मैलानी होते हुए वाराणसी सिटी और 26 अप्रैल से रामनगर (उत्तराखंड) से मैलानी होते हुए लखनऊ जंक्शन के लिए समर स्पेशल ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है। लालकुआं-वाराणसी ट्रेन नौ फेरों और रामनगर-लखनऊ ट्रेन बीस फेरों के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन

शाहगढ़-पीलीभीत रेलखंड का आमान परिवर्तन होने के बाद लखनऊ से बरेली तक नया रूट खुल गया है। अभी मैलानी से गोरखपुर के बीच एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। रेलवे ने 25 अप्रैल से लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शुक्रवार को रेलवे ने लालकुआं से मैलानी होते हुए वाराणसी सिटी और रामनगर से मैलानी होते हुए लखनऊ जंक्शन के लिए भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन

समय सारिणी

ट्रेन नंबर 05055 लालकुआं-वाराणसी सिटी 29 अप्रैल (सोमवार) को लालकुआं से दोपहर 15:30 बजे चलकर 16:47 बजे भोजीपुरा आएगी। यहां से चलकर 20:25 पर मैलानी, 20:47 पर गोला गोकर्णनाथ, 21:32 पर लखीमपुर से होते हुए दूसरे दिन सुबह दस बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05056 वाराणसी सिटी-लखनऊ तीस अप्रैल (मंगलवार) को वाराणसी सिटी से 16.00 बजे चलकर दूसरे दिन 5:35 पर लखीमपुर, 6:35 पर गोला, 8:10 बजे मैलानी आएगी। यहां से पीलीभीत, भोजीपुरा होते हुए लालकुआं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

ट्रेन नंबर 05043 रामनगर-लखनऊ जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 29 जून तक सप्ताह में दो दिन शुक्रवार, शनिवार बीस फेरों के लिए चलेगी। पहली ट्रेन 26 अप्रैल (शुक्रवार) को रामनगर से 9.15 बजे छूटकर 11:56 पर भोजीपुरा, 15:50 बजे मैलानी, 16:17 बजे गोला, 16:45 बजे लखीमपुर होते हुए 19:15 पर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05044 लखनऊ जंक्शन-रामनगर समर स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 26 अप्रैल से 21.00 बजे चलकर 23:37 पर लखीमपुर, 00:07 पर गोला, 00:47 पर मैलानी होते हुए अगली सुबह आठ बजे रामनगर पहुंचेगी।

अब तक बरेली-कानपुर तक सीधी ट्रेन सेवा नहीं
जिले के कारोबारियों का कारोबार के सिलसिले में बरेली, दिल्ली, पंजाब और कानपुर से विशेष वास्ता है। अब तक इन जगहों के लिए ट्रेन न चलने से आमान परिवर्तन का लाभ जिलवासियों को नहीं मिल सका है। लोगों को समर स्पेशल ट्रेन चलने की खुशी तो है, लेकिन इस बात का मलाल भी है कि अब तक बरेली और कानपुर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो सकी है। मीटरगेज के जमाने में आगरा तक सीधी ट्रेन सेवा थी।

यहां जगहों के लिए ट्रेन चलाने की मांग
जिलेवासियों की मांग है कि दिल्ली, मुंबई, आगरा, पंजाब, प्रयागराज और अयोध्या के लिए भी यहां से सीधी ट्रेन हो। मैलानी से सुबह सात-आठ बजे के बीच लखनऊ और लखनऊ से दोपहर दो बजे के आसपास मैलानी के लिए एक ट्रेन हो, ताकि दैनिक यात्रियों, कोर्ट कचहरी और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed