{"_id":"1636d58cbf7ba244c347f56a4e7d49dd","slug":"ba-was-in-school-training-naurngpur-scout-guide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरंगपुर बा स्कूल में हुआ स्काउट गाइड प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगपुर बा स्कूल में हुआ स्काउट गाइड प्रशिक्षण
पलियाकलां।
Updated Sun, 10 Jan 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरंगपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को स्काउट से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण का समापन रविवार को किया गया।
कस्तूरबा विद्यालय नौरंगपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड की प्रशिक्षिका कामिनी अवस्थी की देख रेख में बालिकाओं ने तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना, अल्पना निर्माण किया और प्रशिक्षिका ने उन्हें स्काउट गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा नियम, सैल्यूट, प्राथमिक चिकित्सा, मार्च पास्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन रविवार को किया गया। इस दौरान विद्यालय की वार्डेन फूलमती देवी, साधना गुप्ता, सुमन कुमारी सहित समस्त शिक्षिकाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।