फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BA third year student dies after being struck by train

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 14 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
BA third year student dies after being struck by train
प्रतीकात्मक
कॉलेज जाने की बात कहकर घर से थी निकली
विज्ञापन

घरवाले बोले- बेटी नहीं कर सकती आत्महत्या, यह दुर्घटना है
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। छात्रा सुशीला वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बताई जाती है। आसपास के लोग छात्रा का आत्महत्या करना बता रहे हैं। वहीं घरवालों का कहना है कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी मौत रेल पटरी पार करते समय हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव अंबुआपुर निवासी स्वर्गीय राकेश वर्मा की पुत्री रेनू देवी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और पटेल नगर स्थित सुशीला वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा थी। रोजाना की तरह बुधवार सुबह साइकिल से कॉलेज जाने की बात कहकर से घर निकली थी। लोगों की मानें तो आईटीआई कॉलेज के पीछे रेल लाइन के पास पहुंची छात्रा ने पटरी किनारे साइकिल खड़ी कर दी और ट्रेन आने का इंतजार करने लगी। इस दौरान लखनऊ से मैलानी के लिए जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। राजापुर चौकी एवं जीआरपी पुलिस ने जब साइकिल में टंगे बैग की तलाशी ली तो उसमें कॉलेज का परिचय पत्र मिला। घरवाले छात्रा के आत्महत्या करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोज की तरह रेनू देवी हंसी खुशी घर से कॉलेज आई थी। रेल पटरी पार करते समय हादसा हुआ होगा। चौकी प्रभारी राजापुर रनवीर यादव ने बताया कि शुरूआती जांच में छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed