फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ayurvedic hospital locked in files for four years

Lakhimpur Kheri News: चार साल से फाइल में कैद आयुर्वेदिक अस्पताल

Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital locked in files for four years
तिकुनिया। ग्राम पंचायत बनबीरपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल के नए भवन के लिए भूमि प्रस्ताव भेजे जाने के चार वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे अस्पताल आज भी किराये के भवन में संचालित हो रहा है और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल का भवन बनने से स्टाफ बढ़ेगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। बनबीरपुर में सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल वर्षों से निजी भवन में किराये पर संचालित हो रहा है। यहां फार्मासिस्ट खूबलाल तैनात हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आकाश मित्तल ने बताया कि अस्पताल भवन निर्माण के लिए भूमि प्रस्ताव चार वर्ष पहले क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार को भेज दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो सका। भवन निर्माण को लेकर कई बार शिकायत भी की गई है। डॉ. सुमंत कुमार ने बताया कि बजट उपलब्ध न होने के कारण भवन निर्माण नहीं कराया जा सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed