{"_id":"5f2c29088ebc3e3cef53f192","slug":"ayodhaya-carsewa-lakhimpur-news-bly415348989","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का सपना हुआ साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का सपना हुआ साकार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए कारसेवा के दौरान हिंदू संगठनों ने जो नारे दिए थे वह बुधवार को साकार हो गए। मंदिर का नींव पूजन होने से लोग इस कदर उत्साहित थे कि बुधवार रात प्रभुराम के भक्तों ने मंदिर में दीप जलाने के साथ घर को बिजली की झालरों से सजाकर घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने परिवार के साथ घी के दीपक जलाकर घर रोशन किया। भाजपा प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्रा ने घर में दीपक जलाए। विश्व हिंदू परिषद के विपुल सेठ, ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में हीरालाल धर्मशाला चौराहा पर दीपकों से जयश्री राम लिखा। भाजपाइयों ने गुरु गोविंद तिराहे को दीपकों से जगमग कर दिया। भारत विकास परिषद के अनिल शुक्ला, रितुरात बाजपेई, छोटेलाल, ज्ञानेश सक्सेना, एसके अग्रवाल आदि ने रामजन्म भूमि आंदोलन के कारसेवक राजकुमार त्रिवेदी, शिवकांत मिश्रा, आचार्य संजय मिश्रा, सुधा अग्रवाल, दिनेेश अवस्थी को भगवान रामदरबार का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
गोला गोकर्णनाथ राममंदिर निर्माण को लेकर जलाए गए दियों से भादो के माह में दिवाली जैसा नजारा दिखा। राम भक्तों ने बुधवार शाम गोकर्ण तीर्थ तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम किया। पौराणिक शिव मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया गया। घरों में भी लोगों ने दीपक जलाकर आतिशबाजी की। विजय शुक्ला रिंकू, मोंटी गिरि, एबीवीपी के आकाश अवस्थी, लवली दीक्षित, संजीव दीक्षित, मनीष पाठक, अंशुमान शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ममरी श्रीराम मंदिर नींव पूजन पर गांव-गांव दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। मंदिर में हवन पूजन हुआ।
अलीगंज लोगों ने पटाखे दागकर नींव पूजन का स्वागत किया। हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं यज्ञशाला को 111 दीपों से सजाया गया। चौकी प्रभारी योगेश शंखधार, बाबा अनुभवदास, वीरेंद्रपाल सिंह वर्मा, विनीत पांडे, रोहित गिरि आदि मौजूद रहे।
रोशननगर क्षेत्र के मंदिरों में भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं के समक्ष दीपक जलाकर पूजन किया गया।
उचौलिया नींव पूजन के मौके पर आतिशबाजी कर दिवाली मनाई गई। वनकागांव, मोहदियापुर, बरनैया, डुडौलिया, कोटरा, सहिजना आदि गांव में लोगों ने घर में दीपक जलाए। सिख समुदाय के साहब सिंह, गुरुवचन सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुसेवक सिंह आदि ने दिये जलाये।
पलियाकलां समाजसेवी रवि गुप्ता ने मठिया मंदिर से दीपोत्सव कार्यक्रम किया। जय श्रीराम लिखा झंडा और ढोल बाजों के साथ नगर भ्रमण कर रामजानकी मंदिर पहुंचे। भक्तों ने जय श्रीराम नाम की रंगोली बनाकर दीपक जलाए। प्रसाद वितरण हुआ। रामचंद्र शुक्ला, निरंकार प्रसाद बरनवाल, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, जय कुमार, तनुजा सिंह, ममता जायसवाल मौजूद रहीं।
बांकेगंज राम भक्तों ने अगस्त माह में ही दिपावली और होली मनाई। सभी मंदिरों में आरती और सुंदरकांड पाठ हुआ।
रोटरी क्लब यूथ ने रंगोली सजाकर मनाई खुशी
गोला गोकर्णनाथ कुम्हारन टोला वार्ड नंबर आठ में रोट्रेक्ट क्लब यूथ के कुलदीप तिवारी एवं सभासद सौरभ तिवारी ने रंगोली सजाओ कार्यक्रम किया। इसमें सुगंधा, साधना, वैशाली, रिंकी, ममता, रूबी ने रंगोली सजाई। शाम होने पर मोहल्ला दियों की रोशनी से जगमग हो उठा।