फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awareness rally taken out from Dudhwa on World Tiger Day

विश्व बाघ दिवस पर दुधवा से निकाली गई जागरूकता रैली

Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out from Dudhwa on World Tiger Day
दुधवा के पर्यटन परिसर से साइकिल रैली को रवाना करते डीडी।
कई प्रतियोगिताएं हुईं, 15 अगस्त को सम्मानित होंगे विजेता
विज्ञापन

पलियाकलां। विश्व बाघ दिवस पर दुधवा पर्यटन परिसर से जागरूकता रैली का शुभारंभ दुधवा के डीडी प्रभाकांत पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली दुधवा से निकलकर दुधवा मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद यहां जागरूकता गोष्ठी हुई।
इससे पहले दुधवा पर्यटन परिसर में 28 जुलाई को विभिन्न स्कूलों के बच्चों की पेंटिंग, निबंध, लेखन, स्लोगन, रंगोली, कोलॉज की प्रतियोगिताएं हुईं थीं। रिजल्ट 15 अगस्त को घोषित होगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, दुधवा के पलिया मुख्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीडी प्रभाकांत पांडेय ने कहा कि बाघों का पारिस्थितकीय तंत्र में काफी महत्व है। उन्होंने पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में भी बताया। इस दौरान वार्डेन शशिकांत अमरेश, बेलरायां वार्डेन प्रदीप कुमार वर्मा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व बाघ दिवस पर वन कर्मियों ने की गश्त
बांकेगंज। ग्लोबल टाइगर डे पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में वनाधिकारियों और फील्ड कर्मियों ने बाघों की सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार रात दो बजे लांगरूट पेट्रोलिंग की शुरूआत की।

इस दौरान वन कर्मियों की टीम ने शुक्रवार सवेरे तक 22 किलोमीटर पैदल जंगल गश्त की। इसके बाद 40 किलोमीटर साइकिल के जरिए पेट्रोलिंग की गई। मैलानी रेंजर साजिद हसन, डिप्टी रेंजर एसके त्रिपाठी, फॉरेस्टर आकाश खरवार, सागर कुशवाहा, वॉचर सहीम, पिंटू, मुशर्रफ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed