{"_id":"621d18d9e911c701964d4d42","slug":"awareness-campaign-failed-in-ganeshpur-village-lakhimpur-news-bly476822320","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनेशपुर गांव में जागरूकता अभियान फेल, 1560 में 46 महिलाओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनेशपुर गांव में जागरूकता अभियान फेल, 1560 में 46 महिलाओं ने किया मतदान
विज्ञापन
Neta Ji
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर में 89.55 प्रतिशत, गनेशपुर में 31.73 प्रतिशत पड़े वोट
प्रमुख कस्बों के बूथों पर भी कम रहा मतदान प्रतिशत, नतीजों में मिल सकता है उलटफेर
लखीमपुर खीरी। प्रशासन ने भले ही मतदाता जागरूकता अभियान गांव-गांव चलाया, बावजूद इसके गनेशपुर गांव में महिलाओं ने मतदान से दूरी बनाए रखी। यही वजह रही कि धौरहरा विधानसभा के गनेशपुर गांव के चार बूथों पर 31.73 से 36.98 प्रतिशत तक ही मतदान हो सका। यहां कुल महिला मतदाताओं की संख्या 1560 है। वहीं शेरपुर गांव में सबसे अधिक 89.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
धौरहरा विधानसभा के गनेशपुर गांव में पुरानी परंपरा के चलते महिलाएं मतदान में हिस्सा नहीं लेती हैं। इस बार भी उन्हें जागरुक करने की कोशिश की गई, जो सफल नहीं रही। गनेशपुर के बूथ नंबर 293 में 504 महिला मतदाताओं के सापेक्ष सिर्फ पांच ने मतदान किया है। ऐसे ही बूथ नंबर 291 में 365 महिलाओं के सापेक्ष 16 ने वोट डाले। बूथ नंबर 290 में 395 महिलाओं के सापेक्ष 20 और बूथ नंबर 292 में 296 महिलाओं के सापेक्ष पांच महिलाओं ने मतदान किया है। 1560 महिला मतदाताओं के सापेक्ष कुल 46 वोट ही पड़े।
धौरहरा विधानसभा में कुल 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो जिले के कुल औसत 68.11 प्रतिशत से अधिक ही है। फिर भी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में मतदान की गति भिन्न-भिन्न देखने को मिली। विधानसभा में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले गांवों की बात करें तो शेरपुर गांव के का बूथ नंबर 205 मतदान में 89.55 प्रतिशत के साथ अव्वल रहा है, जबकि घुरघुट्टा खुर्द, गुलरीपुरवा नयागांव में भी 89 प्रतिशत मतदान हुआ है, तो वहीं खमरिया पंडित के बीबीएलसी कॉलेज के बूथ नंबर 195 पर 47.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। धौरहरा देहात के राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 117 पर भी 47.47 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
सबसे अधिक मतदान वाले 10 बूथ (धौरहरा विधानसभा)
बूथ का नाम - कुल मतदाता - मतदान प्रतिशत
संविलियन विद्यालय, शेरपुर - 641 - 89.55
पीएस घुरघुट्टा, खुर्द - 512 - 89.26
पीएस गुलरीपुरवा, नयागांव - 615 - 89.11
कंपोजिट स्कूल, टेकीकुंडा - 877 - 87.69
पीएस, मधवापुरवा - 505 - 87.13
कंपोजिट स्कूल, ईश्वरवारा - 577 - 87.00
पीएस, ऊंचगांव - 839 - 86.65
कंपोजिट स्कूल, टापरपुरवा - 745 - 86.31
पीएस, तुलसीरामपुरवा - 741 - 84.74
कंपोजिट स्कूल, हरसिंगपुर - 917 - 84.41
सबसे कम मतदान वाले 10 बूथ
कंपोजिट स्कूल रूम नंबर 4 - 1147 - 31.73
कंपोजिट स्कूल रूम नंबर 2 - 830 - 34.22
कंपोजिट स्कूल रूम नंबर 1 - 856 - 36.68
कंपोजिट स्कूल रूम नंबर 3 - 703 - 36.98
कंपोजिट स्कूल गौढ़ी रूम नंबर 1 - 753 - 40.11
कंपोजिट स्कूल गौढ़ी रूम नंबर 2 - 706 - 42.78
कंपोजिट स्कूल प्रतापपुर रूम नंबर 2 - 1076 - 44.89
कंपोजिट स्कूल प्रतापपुर नंबर 4 - 993 - 46.73
जीआईसी रामबटी - 1009 - 47.47
बीबीएलसी कॉलेज खमरिया पंडित - 1055 - 47.49
विधानसभा के सभी बूथों पर औसतन कुल 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जनपद के औसत से अधिक है, जिससे कह सकते हैं कि मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया है। गनेशपुर गांव में जरूर मतदान अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है। यहां की महिलाएं पुरानी परंपरा के चलते मतदान में हिस्सा नहीं लेती हैं, जिससे मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा।
- धीरेंद्र सिंह, एसडीएम, धौरहरा