{"_id":"5810b9424f1c1b057fbc2e4f","slug":"awadh-sweetness-of-folk-songs-in-the-evening-the-vigor-aalha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध संध्या में लोकगीतों की मिठास, आल्हा का ओज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध संध्या में लोकगीतों की मिठास, आल्हा का ओज
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देती कलाकार।
दशहरा मेले के सांस्कृतिक मंच पर 12वें दिन रायबरेली से आए राज कुमार पांडेय की टीम ने अवध संध्या के अंतर्गत आल्हा खंड की ओजस्वी प्रस्तुति दी। राज कुमार ने माड़वगढ़ की लड़ाई और उनकी शिष्या श्वेता साहू और शिष्य नीरज दीक्षित ने आल्हा का गायन किया। अवध संध्या के इस कार्यक्रम को देखने के लिए रात भर दर्शकों की भीड़ जमा रही।
कार्यक्रम में घनश्याम मिश्र के गीत मांगौ तो कलेजा चीर देवै, ए जी कश्मीर नहीं देवै और करवटिया ले लो राजा मोरे, हमरी बिंदिया गिरी, पूर्णिमा मौर्या ने बहुत रुठि गयो मेरो बालम, तोको बहुत मारूंगी गीत पेश किया। हास्य नाटिका स्वच्छता और शिक्षा का संदेश देते हुए लोगों के हृदय पर अंकित हो गई। राम रंजन, मनोरंजन पाठक और भानू मिश्र की ओर से प्रस्तुत नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन अनिल शुक्ल और भारतीय अवधी समाज के सचिव डॉ. पीके गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि ओपी पाठक और विशिष्ट अतिथि सूर्य कुमार और डॉ. सियाराम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और ईओ अवनींद्र कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विलुप्त होती जा रही लोक साहित्य की लोकप्रिय विधा आल्हा के उन्नयन के लिए किए गए भारतीय अवधी समाज के इस प्रयास की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
शहर की संस्था प्रयास ने मंच से माता पिता की सेवा करने वाले कुछ श्रवण कुमारों को सम्मनित करने की परंपरा शुरू की। इसके तहत डॉ. दयानंद शुक्ला, नंद किशोर अग्रवाल, डॉ.शशि प्रभा, सत्यवती, राम प्रकाश दीक्षित, निशी मिश्रा, अमरजीत कौर, वीरेंद्र अवस्थी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, पिंकू को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य राज किशोर पांडेय प्रहरी, डॉ. वाईबी चंद्र, मोती सागर बसैया और डॉ. महेश्वरी भी संस्था की ओर से सम्मानित किए गए। इस मौके पर डॉ. दयानंद शुक्ल ने कहा कि श्रवण कुमार और ध्रुव भारतीय संस्कृति की सुगंध है। ऐसे समारोह युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।
इस मौके पर भारतीय अवधी समाज की ओर से गौरव शुक्ला, विशेष शर्मा, सत्येंद्र द्विवेदी और शशि प्रभा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधु गुप्ता, मधूलिका त्रिपाठी, उमा पितरिया, डॉ. अजय पांडेय, ओपी श्रीवास्तव, प्रकाश अरोड़ा, साजिद खां, उस्मान खां, इमरान, मुगले आजम, अनिल अमल, सुनील गुप्ता, आनंद अग्निहोत्री, छाया पांडेय, डॉ. आलोक मिश्र, बीबी धुरिया, विशाल सेठ, अवतार सिंह, राज कुमार त्रिवेदी, जाह्वी मिश्र, यज्ञदत्त मिश्र, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। 26एलकेएचपीएच