Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Avoid clicking on unknown links and do not share OTP.

Lakhimpur Kheri News: अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, ओटीपी न करें शेयर

Thu, 12 Feb 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Avoid clicking on unknown links and do not share OTP.
पलियाकलां। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत गुरुकुल एकेडमी पलिया की 11वीं कक्षा की करीब 25 छात्राओं ने मॉडर्न महिला पुलिस थाने का भ्रमण किया और यहां के कामकाज को करीब से समझा। इसके साथ ही उन्होंने महिला संबंधी कानूनों की बारीकियां भी जानीं।
विज्ञापन

सबसे पहले छात्राओं ने थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा से बात की। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी से जाना कि थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, मुंशी व सिपाही की क्या ड्यूटी होती है। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में एक महिला हेल्प डेस्क और एक साइबर हेल्प डेस्क होता है जहां पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। वहां आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को दौरे के दौरान साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि छात्राओं को अपने मोबाइल फोन का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक और किसी के साथ ओटीपी शेयर नहीं करना है। मुंशी कक्ष में छात्रों को एफआईआर दर्ज करने से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला कानून के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और मिशन शक्ति को भी समझाया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार की परेशानी में वह महिला थाने में फोन कर सकती हैं, पहले भी पुलिस अलर्ट मोड पर थी, लेकिन अब महिला संबंधी मामलों के लिए अलग से यह थाना बेटियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि थाने के कामकाज को जानने और कानूनी जागरूकता का मौका प्राप्त होने पर अमर उजाला का आभार जताया। इस दौरान हेड कांस्टेबल बंजू मिश्रा, हेड कांस्टेबल पूजा यादव, हेड कांस्टेबल रोहिणी, कांस्टेबल बिनु, कांस्टेबल कंचन, कांस्टेबल कोमल सहित स्कूल की शिक्षिका पूनम जायसवाल, नेहा अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed