फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Automation panels installed on tubewells at the cost of millions rusting

Lakhimpur Kheri News: जंग खा रहे लाखों की कीमत से ट्यूबवेलों पर लगाए गए आटोमेशन पैनल

Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Automation panels installed on tubewells at the cost of millions rusting
टयूबवेल पर खराब पड़ा पेनल
लखीमपुर खीरी। लो वोल्टेज, लगातार फुंक रहे मोटरों को देखते हुए शहर में संचालित किए जा रहे ट्यूबवेलों पर लगाए गए आटोमेशन पैनल जंग खा रहे हैं। पैनल लगाने के लिए जलनिगम ने लाखों रुपये की रकम खर्च की थी, लेकिन कुछ ट्यूबवेलों को छोड़कर लगभग हर जगह यह पैनल जंग खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। संसाधन होने के बाद भी तमाम ट्यूबवेल डायरेक्ट चलाए जा रहे हैं, जिससे आए दिन मोटर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले ट्यूबवेलों पर लगी मोटरों को फुंकने और कर्मचारियों को सहूलियतें देने के उद्देश्य से जलनिगम ने शहर के पंपों पर आटोमेशन पैनल लगवाए थे। इसको लेकर लाखों की धनराशि की व्यय की गयी थी। जिस उद्देश्य से ट्यूबवेलों पर पैनल लगाए गए थे, वह मकसद अभी तक पूरा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि तीस पंपों में से करीब 25 पंप पर आटोमेशन पैनल खराब हैं। कई बार ऑपरेटरों ने इनके खराब होने की शिकायत भी की लेकिन किसी ने अधिकारी और कर्मचारी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

हाल यह हुआ कि लाखों रुपयों की लागत से लगाए गए पैनल जंग खा रहे हैं। पड़ताल में आठ में सात पंपों पर पैनल खराब पाए जाए। कचेहरी गेट पर बना ट्यूबवेल में पैनल बाकायदा काम करता हुआ पाया गया, जबकि कचेहरी गेट के सामने, महिला थाना, आवास विकास, बीएसए कार्यालय, विलोबी मेमोरियल में पैनल पूरी तरह से खराब पाए गए। अन्य पंप पर लगे पैनलों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि एक पैनल की कीमत एक लाख रुपयों से लेकर डेढ़ लाख रुपये है। पैनल खराबी को लेकर नगर पालिका और जलनिगम के अधिकारी एक दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं।


यह होता है आटोमेशन पैनल का कार्य
आटोमेशन पैनल लगाए जाने के पीछे जो बड़ा कारण था, वह था ट्यूबवेलों की मोटरों को फुंकने से रोकना था। पैनल को तीन फेस से सीधे जोड़ा गया लेकिन वोल्टेज अपडाउन करने के चलते यह पैनल काम नहीं कर सके। पैनल वोल्टेज, एंपीयर, टंकी लोड होने सहित लाइट आने की दशा में पुन: चालू हो जाता था। लेकिन बेहतर तरीके से काम न कर पाने के चलते पैनल खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed