फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Audio viral in MP's name, 'will ask for votes then tell'

सांसद के नाम पर ऑडियो वायरल, ‘वोट मांगने आना तब बताएंगे’

Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Audio viral in MP's name, 'will ask for votes then tell'
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लोग आपस में बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करते हैं। वायरल ऑडियो खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और मैलानी क्षेत्र के एक युवक का बताया जा रहा है। हालांकि सांसद का कहना है ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है।
विज्ञापन

ऑडियो में युवक ने शिकवा करते हुए कहा कि उसे राशन नहीं मिल रहा तो दूसरी ओर से कहा गया कि शासन की ओर से दिया जा रहा है यदि तुम नहीं ले पाए तो भूखे रहो। इस पर दोनों पक्षों के बीच आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग होने लगता है। युवक ने कहा कि अगली बार मैलानी में ‘वोट मांगने आना तब बताएंगे’। इसपर उसे जवाब मिलता है कि अबे तुम्हारे जैसे बहुत....आते हैं ‘मैं किसी से नहीं मांगता’। इसपर युवक कहा- वोट मांगने के लिए अपने बेटे को तो भेजा था, जिसके बाद दोनों के बीच आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग होने लगता है।
विज्ञापन

..........
ऑडियो हमारा नहीं है। न तो हमारी किसी से कोई बात हुई है और न ही इससे कोई मतलब है। ऑडियो कहां से शुरू और कहां खत्म है यह भी नहीं पता लग पा रहा। वार्तालाप के बाद सिर्फ अभद्र भाषा बोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय मिश्र टेनी, सांसद खीरी लोकसभा क्षेत्र
ऑडियो हमने सुना है। मगर, हमें नहीं लगता कि यह हमारे सांसद जी का है। भाजपा अनुशासित और लोगों का सम्मान करने वाली पार्टी है। हमारी संस्कृति ही जी की है। हमारा संबोधन बहन जी, भइया जी से होता है। जब तक पूरे तथ्य न मिल जाएं तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है।
-सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed