फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Audio of conversation between deputy commissioner and Isanagar police station inspector goes viral

UP: डिप्टी कमिश्नर और ईसानगर थाने के दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल, उपायुक्त बोले- तांडव मचा दूंगा

Sun, 30 Jun 2024 10:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Jun 2024 10:30 PM IST
सार

ऑडियो में किसी व्यक्ति (पत्रकार) पर कार्रवाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर धमकाने वाले लहजे में बोलते सुने जा रहे हैं। आरोपित पर कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Audio of conversation between deputy commissioner and Isanagar police station inspector goes viral
ऑडियो वायरल - फोटो : freepik.com

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित थाना ईसानगर के एक दरोगा और उद्योग विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में डिप्टी कमिश्नर तांडव मचाने और कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो जाने की बात कहते सुने जा रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद एसडीएम धौरहरा और सीओ ने रामलोक कल्याण समिति के पांच सदस्यों की टीम से वार्ता की। संबंधित विभाग में शिकायत करने की सलाह दी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार को ईसानगर थाने के उपनिरीक्षक सुनील तिवारी के मोबाइल पर गांव रामलोक में संचालित रामलोक कल्याण समिति की ओर से कॉल की गई। कॉल करने वाले रामलोक निवासी और श्रावस्ती में डिप्टी कमिश्नर उद्योग विभाग के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। ऑडियो में किसी व्यक्ति (पत्रकार) पर कार्रवाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर धमकाने वाले लहजे में बोलते सुने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित पर कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव करने की धमकी दी। कानून व्यवस्था में समस्या खड़ी करने की बात कही। कहा कि वह तांडव मचा देंगे। ऑडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आ गया। रविवार सुबह एसडीएम राजेश कुमार व सीओ पीपी सिंह ने रविवार सुबह रामलोक समिति के विक्की मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी, सुनील कुमार व विनय कुमार सहित पांच सदस्यों को थाना ईसानगर बुलाकर वार्ता की।

विज्ञापन

एसडीएम ने समिति के लोगों से कहा कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उसकी ही संस्था में शिकायत दर्ज कराएं। समिति के सदस्यों के साथ आए करीब सौ लोगों को तुरंत घर जाने को कहा गया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि समिति के सदस्यों से बातचीत हो गई है। अपनी शिकायत संबंधित पत्रकार की संस्था में दर्ज कराने को कहा गया है। समिति के किसी भी सदस्य की ओर से अराजकता फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed