फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempted to rape a teenager by entering the house

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a teenager by entering the house
rape demo - फोटो : अमर उजाला
मामला दो समुदायों का होने से हिंदू संगठन के लोग भी गांव पहुंचे
विज्ञापन

बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला दो समुदायों का होने से नीमगांव पुलिस सहित हिंदू संगठन के लोग गांव पहुंच गए और मामले की हकीकत जानी।
एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी घर में सो रही थी। पड़ोस गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर किशोरी और उसके बुजुर्ग बाबा ही थे। इस बीच दूसरे गांव का एक युवक घर में घुस आया और घर के अंदर अकेली सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर बुजुर्ग बाबा ने शोर मचा दिया, जिस पर युवक किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुबह जब परिवार के लोग लौटे तो किशोरी ने रात की घटना के बारे में जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो समुदायों का होने से नीमगांव पुलिस सहित हिंदू संगठन के लोग गांव पहुंच गए और किशोरी के परिवार वालों से मुलाकात कर हकीकत जानी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed