{"_id":"69b05ce9744e0704870d5564","slug":"attempt-to-spoil-harmony-by-hoisting-flag-on-the-way-to-siddh-baba-sthan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170085-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिद्ध बाबा स्थान के रास्ते पर झंडा लगाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिद्ध बाबा स्थान के रास्ते पर झंडा लगाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
Tue, 10 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोला में तहसील गेट पर खड़े पिपरिया गंगा गांव के लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव पिपरिया गंगा में कुछ लोगों ने प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा स्थान के रास्ते पर झंडा लगाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। इससे नाराज ग्रामीण मंगलवार को कई ट्राॅलियों में तहसील पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दक्षिण करीब 100 वर्ष पुराना सिद्ध बाबा का स्थान है। नागा बाबा श्री 1008 रामपुरी महाराज ने मंदिर के चारों ओर बाग लगाई थी। इस स्थान से क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था जुड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 8 मार्च की रात कुछ लोगों ने मंदिर के रास्ते पर झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
इससे पहले भी अराजक तत्व मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं से गाली-गलौज करते रहे हैं। मंदिर की बाउंड्री तोड़ दी गई थी। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सूचना पर नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। राजस्व टीम और पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।