{"_id":"60806edc8ebc3e59220c6f31","slug":"attempt-to-rape-lakhimpur-news-bly444602646","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही। बुधवार को एक युवक ने दो साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की, लोगों को आता देख युवक मासूम को छोड़कर भाग गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एक मोहल्ले में दो वर्षीय मासूम बुधवार को सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि एक युवक घर में दाखिल हुआ और मासूम को टॉफी का लालच देकर ले गया, इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की, जिस पर वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए, जिस पर वह मासूम को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता भी पहुंच गए। इसके बाद वह मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मां की तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मासूम को इलाज के लिए भेजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा। संवाद