फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   attack on police team by history sheeter three police personnel injured in lakhimpur kheri

लखीमपुरखीरी: हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, चौकी इंचार्ज समेत तीन घायल, हमलावर मिर्ची पर दर्ज हैं कई मुकदमे

Tue, 25 May 2021 12:37 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी निघासन (लखीमपुरखीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी निघासन (लखीमपुरखीरी) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 May 2021 12:37 AM IST
सार

पढ़ुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दो सिपाहियों और दो स्थानीय लोगों के साथ सोमवार रात जानलेवा हमले, चोरी और लूट समेत कई मामलों में वांछित आरोपी मिर्ची को पकड़ने गए थे। उनके साथ निशानदेही के लिए दो अन्य लोग भी थे। रात करीब दस बजे टीम हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची। टीम को देखकर उसने उन पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
attack on police team by history sheeter three police personnel injured in lakhimpur kheri
निघासन थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांव पढ़ुआ में बदमाशों को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज पर हिस्ट्रीशीटर ने हमला बोल दिया। फायरिंग में चौकी इंचार्ज समेत तीन लोग घायल हो गए। एसपी विजय ढुल ने मौके का दौरा किया और इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ गजियापुर की ओर गए हैं। सूत्रों के मुताबिक हमलावर की लोकेशन उसी तरफ मिली है।

विज्ञापन


पढ़ुआ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दो सिपाहियों और दो स्थानीय लोगों के साथ सोमवार रात जानलेवा हमले, चोरी और लूट समेत कई मामलों में वांछित आरोपी मिर्ची को पकड़ने गए थे। उनके साथ निशानदेही के लिए दो अन्य लोग भी थे। रात करीब दस बजे टीम हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची। टीम को देखकर वह भागने लगा। 
विज्ञापन


टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चौकी इंचार्ज अशोक कुमार समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इस संबंध में सीओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देने गई थी। फायरिंग में चौकी इंचार्ज समेत तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मिर्ची के ऊपर जिलों में लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। बहराइच पुलिस को भी उसकी तलाश है। इससे पहले भी उसे पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढा। रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर तुरंत दबिश की तैयारी की गई। पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों को साथ लिया। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आरोपी को कहीं से खबर लग गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि चौकी इंचार्ज पूरे दलबल के साथ क्यों नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed