फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   atikarman

सामान हटाकर खाली किए शोरूम, छेनी-हथौड़ा चलाकर हटा रहे अतिक्रमण

Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
atikarman
लखीमपुर में संकटादेवी रोड पर अतिक्रमण के चलते दुकान खाली कर सामान ले जाते व्यापारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर में संकटादेवी रोड पर अतिक्रमण हटाने की कड़ी में शनिवार को दुकानदारों ने दिनभर कड़ी मेहनत से दुकानों का सामान हटाया। इससे बाजार में खामोशी पसरी रही। एहतियातन पुलिस फोर्स गश्त करता रहा।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के सख्त रुख से वाकिफ होने के बाद जो दुकानदार अब तक दुकान खाली नहीं कर रहे थे, उन्होंने भी शनिवार को दिन भर अपनी दुकानें खाली कीं। इसके साथ ही व्यापारियों की ओर से विरोध की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं, जिसके साथ ही सड़क के चौड़ीकरण के काम में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क की चौड़ाई 45 फुट रहेगी, जिससे सड़क पर डाली गई सेंटर लाइन के दोनों ओर साढ़े 22 फुट चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। अतिक्रमण की जद में कुल 88 दुकानदार आए हैं, जिन्हे 21 दिसंबर 2020 तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। इस दौरान व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने में आनाकानी करते हुए दुकानें खाली करने में टाइम पास किया। अब तहसील प्रशासन कतई ढिलाई के मूड में नहीं है, बल्कि व्यापारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की लगातार समीक्षा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दो दिन बाद तहसील प्रशासन अतिक्रमण हटवाने के लिए जेसीबी को मैदान में उतार सकता है, क्योंकि छेनी-हथौड़ी से अतिक्रमण हटाने में समय लंबा खिच सकता है।
विज्ञापन

दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया समय समाप्त हो चुका है। कुछ व्यापारी भ्रम में हैं, लेकिन सड़क की चौड़ाई 45 फुट से कम नहीं होगी। इसलिए जल्द अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसका जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed