{"_id":"6851b832919ea49c0603f184","slug":"at-some-places-the-wire-broke-and-at-other-places-the-power-went-out-due-to-a-fault-in-the-transformer-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148414-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कहीं तार टूटा तो कुछ जगह ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कहीं तार टूटा तो कुछ जगह ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से बत्ती रही गुल
Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। स्रोत किसान
लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर गांवों तक खूब कटौती की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। कुछ जगह ट्रांसफॉर्मर में खराबी तो कहीं तार टूटने से बत्ती गुल रही। वहीं, मरम्मत कार्य के चलते रोस्टर कटौती भी उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान करती रही।
गढ़ी उपकेंद्र के सब्जी मंडी में स्थित 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से सब्जी मंडी, आर्य कन्या, कक्कड़ चौराहा आदि क्षेत्र की आपूर्ति तीन घंटों से अधिक देर तक बाधित रही। यही हाल महेवागंज क्षेत्र का भी रहा। खंभा लगाए जाने के लिए कई घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। संकटा देवी चौकी के पास बंच लाइन गिरने से एक घंटे से अधिक देर तक आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ता परेशान नजर आए। इधर, नई बस्ती के विकास भवन फीडर की आपूर्ति सुबह तीन घंटे बाधित रही।
-- -- -- -- -- -- -
कटौती से परेशान किसान उपकेंद्र पहुंचे, सौंपा ज्ञापन
तिकुनिया। कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार दोपहर तिकुनिया उपकेंद्र में पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। अधिशासी अभियंता राकेश यादव को ज्ञापन देकर 18 घंटे तक आपूर्ति देने की मांग की। किसानों ने कहा कि रोस्टर कटौती के नाम पर 18 में मात्र चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो वह पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर का हवाला देकर टाल देते हैं, जबकि क्षेत्रीय जनता काफी दिनों से 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की मांग कर चुकी है। इस दौरान हरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, बृजेश कुमार, राजेश, प्रदीप कुमार, जगपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखजीत सिंह, हरभजन सिंह, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता राकेश यादव ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर वसूली का आरोप
खमरिया। उपकेंद्र बेलतूआ खमरिया के पकरिया के माजरा पकरिया पुरवा प्लाई फैक्टरी के पास का ट्रांसफॉर्मर सोमवार रात फुंक गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ट्रांसफॉर्मर लगवाने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहा है। प्रति घर से 200 से 300 रुपये लिए जा रहे हैं। बेलतूआ उपकेंद्र के जेई रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता किसी को कोई रुपये न दे। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद