फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assistant Commissioner of Customs held a meeting with Nepali officials

Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के उपायों पर चर्चा

Sun, 20 Oct 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner of Customs held a meeting with Nepali officials
गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर सीओ से जानकारी लेते कस्टम कमिश्नर।
गौरीफंटा। कस्टम विभाग के सहायक कमिश्नर ने शुक्रवार शाम गौरीफंटा सीमा स्थित कस्टम कार्यालय में नेपाल के अधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही तस्करी, सूचनाओं का आदान-प्रदान और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


सहायक कमिश्नर नंदेश्वर सिंह ने गौरीफंटा कस्टम कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के साथ-साथ नेपाल से होने वाले आयात-निर्यात के दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्टम कार्यालय पर सीओ यादवेंद्र यादव, एसएसबी के सहायक कमांडेट सतीश कुमार, गौरीफंटा कोतवाल अवधेश कुमार यादव की मौजूदगी में नेपाल एपीएफ, कैलाली कस्टम और पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सहायक कमिश्नर नंदेश्वर सिंह ने कहा कि खुली सीमा होने के कारण तस्करी, ड्रग्स, नकली करेंसी लाने व ले जाने की वारदातें बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सभी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इन वारदातों को रोकने का प्रयास करें। इससे देश विरोधी गतिविधियों की रोकथाम की जा सकेगी। साथ ही सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया। सहायक कमिश्नर ने अधिकारियों संग नोमैंस लैंड का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



रात 10 बजे तक सीमा खुली रखने की मांग

पलियाकलां। व्यापारी व भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कस्टम के सहायक कमिश्नर से मुलाकात कर भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली जन समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने सीमा को रात 10 बजे तक खोले जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे रात में बाहर से आने वाला व्यापारियों के मालवाहक वाहन भी पास हो सकेंगे। सहायक कमिश्नर ने समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। रवि गुप्ता ने कमिश्नर को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संवाद

गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर सीओ से जानकारी लेते कस्टम कमिश्नर।

गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर सीओ से जानकारी लेते कस्टम कमिश्नर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed