{"_id":"68a4b7e21d538d713a0aef33","slug":"asked-about-the-problems-of-prisoners-and-gave-instructions-for-their-resolution-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-153593-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंदियों की समस्याएं पूछीं, निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंदियों की समस्याएं पूछीं, निस्तारण के दिए निर्देश
Tue, 19 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करते एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडे। स्रोत- कारागार
लखीमपुर खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) वीरेंद्र नाथ पांडे ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जेल अस्पताल का दौरा करते हुए उन्होंने वहां भर्ती पांच बुजुर्ग बंदियों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। डॉ. दीपांतर रावत को बंदियों की विशेष देखभाल और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद जेल परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीजे पांडे ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिविर का संचालन अधिवक्ता मो. सईद खान ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर डीके वर्मा, डिप्टी जेलर डीपीएस राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
डीएम-एसपी ने बंदियों का जाना हालचाल
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। बंदियों से बात कर सुविधाओं का फीडबैक लिया। जेल अधीक्षक की ओर से बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ की ओर से जेल की चेकिंग की जाती है। दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल आदि का निरीक्षण कर बंदियों से वार्ता की। सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष व एक-एक कैमरे के जरिये परिसर की गतिविधियों को देखा। संवाद