फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Asha workers got smart phones, DM said - if someone asks for money, call them

आशा कार्यकर्ताओं को मिले स्मार्ट फोन, डीएम बोले- कोई मांगे पैसा तो करें फोन

Sat, 01 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Asha workers got smart phones, DM said - if someone asks for money, call them
बुकें खरीदते बच्चे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में हुआ वितरण
विज्ञापन

1130 आशाओं को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बांटे स्मार्टफोन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में खीरी सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने 1130 आशा कार्यकर्ताओं को दो चरण में स्मार्ट फोन दिए। वहीं 50 आशाओं को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित समारोह में फोन लेने के लिए भेजा गया। पहले चरण में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने और दूसरे चरण में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने फोन बांटे।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि स्मार्टफोन से आशाओं को मातृशिशु से संबंधी कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने में आसानी मिलेगा। डीपीएम अनिल यादव ने कहा कि जिले को 1130 स्मार्टफोन मिले हैं, जिसमें से 1127 ग्रामीण क्षेत्र की और तीन नगरीय आशाओं को दिए जाने हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व धौराहरा सांसद रेखा वर्मा ने कहा आशा व संगिनी स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी हैं। इनके कंधों पर ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। कोरोना काल में प्रशंसनीय काम किया। केंद्र व प्रदेश सरकार इनके हित को लेकर चिंतित है। स्मार्टफोन इनके काम को आसान ही नहीं, बल्कि तकनीकी माध्यम से सीधा योजनाओं से जोड़ेगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आशाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पैसा मांगने की शिकायत करने के लिए कहा, जिससे एफआईआर दर्ज कराई जा सकी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद रेखा वर्मा ने आशाओं के साथ ली सेल्फी
धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने आशाओं का हौसला आफजाई करने के लिए उनके साथ सेल्फी ली। आशाओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन उन्हें तकनीकी के तहत स्मार्ट और सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया सीएचसी में भी 227 आशाओं को मिले स्मार्टफोन
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात आशाओं का वर्कलोड कम करने के लिए शासन की ओर से उन्हें स्मार्टफोन दिए गए। इसी कड़ी में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलिया में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक रोमी साहनी ने सीएचसी की 227 आशाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सुभाष राणा, फार्मासिस्ट एके पांडेय, टी रहमान समेत समस्त सीएचसी स्टाफ व आशाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed