फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Asha workers going door to door searching for patients in Dastak campaign

दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तलाश रहीं मरीज

Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Asha workers going door to door searching for patients in Dastak campaign
बांकेगंज में हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक करतीं आशा कार्यकर्ता।
225 टीमें लगाई गईं, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

चिह्नित मरीजों को दी जा रही निशुल्क एंबुलेंस सेवा
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों को मात देने के लिए दस्तक अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घरों पर दस्तक देकर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित कर उनकी जांच कराकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा रही हैं। चिह्नित मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस की सेवा दी जा रही है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को स्वच्छता, सेनेटाइजेशन, पोषण युक्त भोजन, शुद्ध पेयजल आदि का महत्व बताया जा रहा है। बांकेगंज सीएचसी क्षेत्र में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा स्वास्थ्य विभाग की गठित 225 टीमें घरों में जाकर टीबी के सक्रिय मरीज, डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस आदि संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित कर उन्हें उपचार, ऑनलाइन पंजीकरण और योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही हैं। डॉ. अनीसुल हसन अंसारी ने बताया कि संचारी रोग मच्छरों से फैलने वाला वह संक्रामक रोग है, जो किसी न किसी रोग जनित वायरस के कारण होता है।
विज्ञापन

कुपोषित भी होंगे चिह्नित
अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी। यह सूची एनएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय भेजी जाएगी। जहां बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर भेजकर उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराएगा। इस अभियान में बुखार के अलावा गंभीर रोगों के मरीजों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। इनका निशुल्क इलाज भी होगा। साथ ही 12 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड का टीका नहीं लगा है, उन्हें कोविड टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed